Move to Jagran APP

सुरेश तिवारी बने ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक

जागरण संवादाता, सोनूघाट, देवरिया : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) की कार्यकारिणी की बैठक सदर

By Edited By: Published: Wed, 18 May 2016 10:50 PM (IST)Updated: Wed, 18 May 2016 10:50 PM (IST)
सुरेश तिवारी बने ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक

जागरण संवादाता, सोनूघाट, देवरिया :

loksabha election banner

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) की कार्यकारिणी की बैठक सदर विकासखंड के ग्राम सभा पिपरा चंद्रभान स्थित सारोवदी देवी सत्यनारायण महिला महाविद्यालय के सभागार में बुधवार को हुई। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने पूर्व विधायक सुरेश तिवारी को राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत किया। इसी क्रम में दुर्गा जी इन्टरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र मिश्र को ब्राहमण महासभा देवरिया का जिलाध्यक्ष, दिनेश त्रिपाठी को जिला प्रभारी, टी. एन. मिश्र को जिला संयोजक, बबलू तिवारी को देवरिया परशुराम सभा का अध्यक्ष, राजेश्वर मिश्र को जिला प्रभारी, विपुल दुबे को जिला संरक्षक, धर्मशील तिवारी व रवि प्रकाश मिश्र को जिला संरक्षक, चंद्र प्रकाश पांडे को देवरिया नगर अध्यक्ष, इंद्रजीत तिवारी को पथरदेवा ब्लाक का अध्यक्ष, मुन्ना पांडे को परशुराम सभा का पथरदेवा ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मनोनयन पर मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, सांसद जगदंबिका पाल, सांसद मनोज तिवारी, सांसद शरद तिवारी, केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा आदि ने अपनी शुभकामना तथा बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.