न्यायालय की लड़ाई में सभी शिक्षामित्र एकजुट : गाजी
जागरण संवाददाता, देवरिया: न्यायालय की लड़ाई में प्रदेश के सभी शिक्षामित्र एकजुट हैं। संगठन में कोई
जागरण संवाददाता, देवरिया: न्यायालय की लड़ाई में प्रदेश के सभी शिक्षामित्र एकजुट हैं। संगठन में कोई भेदभाव नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न देकर सभी शिक्षामित्र एकता बनाएं रखें और संगठन को मजबूत करें।
यह बातें उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला ने कही। वह बुधवार को बीआरसी में बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष रवि प्रकाश यादव के अथक प्रयास से सभी एकजुट हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज ¨सह चंदेल को प्रदेश संगठन मंत्री, संजय पांडेय को जिला संरक्षक तथा दिनेश्वर ¨सह को सर्वसम्मति से मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद राव ने कहा कि इनके मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी। प्रदेश मंत्री रमेश यादव ने कहा कि शिक्षामित्र से समायोजित शिक्षक अपने हितों की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इसके पूर्व जनपद आगमन संगठन पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का बीआरसी पर फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
बैठक में प्रमुख रूप से राजनाथ यादव, मंटू श्रीवास्तव, सतीश चंद्र उपाध्याय, अजय प्रताप, नरेंद्र यादव, देवेश तिवारी, बब्लू खान, अच्छेलाल मांझी, सुभानुल्लाह खां, जय प्रकाश यादव, रिपुसूदन मणि, सुरेश चंद्र पांडेय, सुजीत ¨सह, हंसनाथ राजभर, मुन्ना यादव, केशव शाही, रामभवन ¨सह, जमशेद अंसारी, यशवंत ¨सह, नर्वदेश्वर पांडेय, सत्येंद्र पांडेय, कन्हैया पांडेय, पवन मिश्रा, अखिलेश त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव, सुनील राव आदि मौजूद रहे।