पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर रालोद का धरना
देवरिया : पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परि
देवरिया : पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका मिश्र के नेतृत्व में में धरना दिया और भूख हड़ताल पर रहे। इसके पश्चात राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
धरनास्थल पर सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री वासुदेव यादव ने कहा कि देश के विकास का पहिया रफ्तार से चल रहा है, वहीं पूर्वांचल का विकास ठप हो गया है। पूर्वांचल की चीनी मिलें लगभग बंद हो चुकी हैं, जो चल रही हैं उसके चलने का आसार नहीं है। यदि मिल चल भी जाती है तो भुगतान होगा कि नहीं, इसका कोई ठिकाना नहीं है। किसानों के आर्थिक हालात की प्रदेश व केंद्र सरकार को ¨चता नहीं है। देश का अस्सी फीसद किसान अपने को असहाय महसूस कर रहा है। किसान गन्ने की खेती छोड़ता जा रहा है। बेमौसम बारिश से हुए फसल नुकसान का मुआवजा किसानों को नहीं मिला। धान की फसल सूख गई, लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार ने कोई राहत पैकेज की घोषणा नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ढुलमुल नीतियों के कारण अपराध बढ़ा है। शासन-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल राज्य के गठन के बिना कुछ भी ठीक होने वाला नहीं है। पूर्वांचल राज्य के गठन के लिए पूर्वांचल वासियों को एकजुट
होकर लड़ाई लड़नी होगी।
पूर्वी उप्र के उपाध्यक्ष लालसा यादव ने कहा कि पूर्वांचल में स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग-धंधे की स्थिति खराब है। अपराध काफी बढे़ हैं। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। महिला जिलाध्यक्ष आशा ¨सह ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, दुष्कर्म की घटना सपा सरकार में बढ़ी है। महिलाओं पर अत्याचार नहीं रूका तो महिलाएं चुप बैठने वाली नहीं हैं। इस दौरान रमाशंकर प्रसाद, जंग बहादुर यादव, सुनील यादव, संदीप कुमार, संजय यादव, वीरेंद्र प्रताप, गिरीश मिश्र, श्रीकृष्ण यादव, अजय कुमार यादव, राजित यादव, अरुण उर्फ मुन्ना यादव, विपिन श्रीवास्तव, एके मिश्र आदि मौजूद रहे।