मताधिकार के प्रति दिखी जागरुकता
देवरिया: मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित रुद्रपुर ब्लाक की ग्राम सभाओं में छिटपुट विवादों के बीच मतदान सकु
देवरिया: मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित रुद्रपुर ब्लाक की ग्राम सभाओं में छिटपुट विवादों के बीच मतदान सकुशल संपन्न होने का दावा किया जा रहा है। पहली बार मतदान कर युवा वर्ग जहां उत्साहित दिखा, वहीं बुजुर्गो ने लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाई। प्राथमिक विद्यालय टड़वा के बूथ पर मोनू, प्रदीप व नेहा पहली बार मतदान करने से उत्साह में दिखे। मदनपुर कस्बा स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर उम्र के दस दशक पार कर चुकी आबिदा खातुन, 95 वर्षीय सितारा, 91 वर्षीय धनराज, 88 वर्षीय हिरामन आदि ने लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। टड़वा व बारीडीहा में चले ईंट पत्थर.
क्षेत्र के ग्राम टड़वा व बारीडीहा में मतदान को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने की बात कही जा रही है। इसमें टड़वा के विनोद व बारीडीहा के ¨पटू यादव, भुआल यादव, मनोज यादव, रघुबर यादव घायल हुए हैं।