दीपों की रोशनी से नहाया सरयू तट
जागरण संवाददाता, देवरिया: जनपद में बुधवार को देव दीपावली की धूम रही। शहर के परमार्थी पोखरा जहां
जागरण संवाददाता, देवरिया: जनपद में बुधवार को देव दीपावली की धूम रही। शहर के परमार्थी पोखरा जहां दीपों से नहा गया वहीं लोगों में भी इसको लेकर उत्साह देखा गया।
बरहज कार्यालय के अनुसार इस अवसर पर बुधवार को मां सरयू सेवा समिति और सरयू आरती समिति के तत्वाधान में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जलाए गए दीपों की रोशनी सरयू तट नहा गया है। श्रद्धालुओं ने जब दीपदान किया तो लगा कि सरयू ने दीपों की झिलमिल चादर ओढ़ ली हो।
देव दीपावली पर दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शाम पांच बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार और परमहंसाश्रम पीठाधीश्वर आंजनेयदास जी महाराज तथा नपाध्यक्ष अजीत जायसवाल ने प्रथम दीप जलाया और मां सरयू की आरती की। इसके बाद सभी घाटों पर दीपदान हुआ। रात ढलने के साथ भीड़ बढ़ती गई। नदी तट पर बनी रंगोली दीपों से बनाई ओम तथा स्वास्तिक की आकृति बेहद सुंदर दिखाई दे रही थी। दीपमालाओं की रोशनी से सरयू तट का दृश्य विहंगम नजर आ रहा था
इस दौरान रामसुंदर दास जी महाराज, क्षेत्राधिकारी सुधीर शर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष विरेन्द्र गुप्ता, अर¨वद जायसवाल, थानाध्यक्ष परमाशंकर यादव, एसआई रामबृक्ष यादव, रमेश तिवारी अंजान, प्रदीप जायसवाल, आकाश केडिया, हरिशंकर चौरसिया, नागेन्द्र तिवारी, मनोज गुप्ता, गुलाम रसूल, रामेश्वर यादव, अमरेन्द्र गुप्त, रामनक्षत्र गुप्ता, श्याम जी वर्मा, कैलाश मिश्र, रंजीत मद्धेशिया समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।