रोशनी से जगमगाई उपकाशी
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर देवरिया : विश्व के कल्याण के लिए उपनगर के पौराणिक तीर्थस्थली बाबा दुग्धेश्
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर देवरिया : विश्व के कल्याण के लिए उपनगर के पौराणिक तीर्थस्थली बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर देव दीपावली की रोशनी से उपकाशी जगमगा उठी। उपनगर सहित ग्रामीण इलाकों के लोग मंदिर में दीप जलाए। साथ ही तीनों लोकों में सुख-शांति की महाकाल से कामना की। दीप जलाने का शुभारंभ मानस मर्मज्ञ जगदीश नारायण व्यास द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि दीपों के जलाने से देवता भी प्रसन्न होते हैं। और पृथ्वी पर मानव कल्याण होता है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष छट्टेलाल निगम, महेश वर्मा, साधू शरण जायसवाल,कौशल किशोर ¨सह, उमाकांत शास्त्री, सुनील श्रीवास्तव, आचार्य मनोज पांडेय,अर¨वद शुक्ल,राजू कन्नौजिया देवेश शुक्ला, बृजेश वर्मा, ईं सुशील चंद, जितेंद्र गुप्त, संजीव गुप्त, हरिओम कारुष, रुद्रनाथ मिश्र, राधेश्याम गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, मुन्ना मद्धेशिया, पदमाकर दुबे, करुणानिधान मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।