मंदिर में साई बाबा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
जागरण संवाददाता, भाटपाररानी, देवरिया : तहसील क्षेत्र के बनकटा मिश्र गांव स्थित शिरडी साई मंदिर मे
जागरण संवाददाता, भाटपाररानी, देवरिया : तहसील क्षेत्र के बनकटा मिश्र गांव स्थित शिरडी साई मंदिर में श्री शिरडी सार्इं बाबा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को साईं भगवान की प्रतिमा की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा की गई। सुबह से ही हवन-पूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ, जो पूरे दिन चलता रहा। दोपहर में साईं भगवान की मूर्ति में विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा किया। इसके बाद मंदिर में पूजन अर्चन का दौर शुरू हो गया। वैदिक मंत्रों की गूंज के साथ ही ओम साईं राम का मंत्र चारों तरफ गूंजने लगा।
20 दिसंबर से ही मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है। हर रोज हवन पूजन से वातावरण भक्तिमय हो रहा है। पूजा में क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग हिस्सा ले रहे हैं। महाराष्ट्र के शिरडी साई मंदिर से पहुंचे विद्वान साकेत जोशी, प्रहलाद पाठक, अभिजीत प्रहलाद पाठक, जगदीश चन्द्रकांत महाजन, महेश मधुकर, गणेश शिवाजी कुलकर्णी, सचिन श्रीकांत जोशी ने प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। मुख्य यजमान वीरेंद्र मिश्र व पुष्पा देवी ने पूजन की प्रक्रिया पूरी करायी। विद्वानों ने कहा कि साईं भगवान की कृपा हर व्यक्ति पर नहीं हो सकती। इसके पूर्व हवन के लिए लकड़ी के घर्षण से विद्वानों ने अग्नि प्रज्ज्वलित किया। दूर-दूर से पधारे साईं भक्त मंदिर में एक सप्ताह से ठहरे हैं। यहां मुख्य रूप से भाटपाररानी के विधायक डा.आशुतोष उपाध्याय, पूर्व प्रमुख जितेंद्र उपाध्याय, उपाध्यक्ष रामएकबाल वर्मा, ग्राम प्रधान कामेश वर्मा, बिट्टू चतुर्वेदी, केशव चंद्र यादव, संगीताचार्य नरेंद्र मिश्र, गि¨रद्र नील रत्नम चंद्र पांडेय, नीतू पटेल, ज्योति पटेल, लाली पटेल, काजल पटेल, पूनम पांडेय, रीना तिवारी, महेश्वर मिश्र, विमल तिवारी, दिग्विजय मिश्र, संतोष मिश्र, दिलीप मिश्र, शशिकांत मिश्र, धीरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।