धूल फांक रही धान खरीद योजना
जागरण संवाददाता, बरहज, देवरिया : क्षेत्र में धान खरीद योजना धूल फांक रही है। अधिकांश क्रय केंद्र अभी
जागरण संवाददाता, बरहज, देवरिया : क्षेत्र में धान खरीद योजना धूल फांक रही है। अधिकांश क्रय केंद्र अभी तक अस्तित्व में नहीं आए है, जबकि प्रशासन एक नवंबर से ही धान खरीद का दावा कर रहा है। अफसरों की निष्क्रियता से तबाह किसान बिचौलियों के हाथों कम कीमत पर धान बेचने को मजबूर हैं।
किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार द्वारा दस सहकारी क्रय केंद्र खोले गए हैं। यह बात अलग है कि किसानों को क्रय केंद्र ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। खरीद को दूर की कौड़ी है। अभी तक अधिकांश क्रय केंद्र वजूद में नहीं आए हैं तो कुछ केंद्र प्रभारियों ने बैनर टांग कर कर कर्तव्य की इतिश्री कर ली है। खरीद न होने से किसानों का अनाज खलिहानों व छतों पर पड़ा है। क्रय केंद्र प्रभारी धन व बोरे के कमी का रोना रो रहे हैं। क्रय केंद्र न खुलने का बेजा फायदा बिचौलिए उठा रहे हैं। किसान अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बिचौलियों को कम कीमत पर अपना धान बेचने को विवश हैं।
------------
शासन किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। धन व बोरे की कोई कमी नहीं है। हाट शाखा के केंद्रों को बोरा व पांच लाख रुपये तथा अन्य केंद्रों को बोरा ढाई लाख रुपये दिए गए हैं। जिन केंद्रों पर खरीद नहीं हो रही है। उन केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
गिरिजेश चौधरी, उपजिलाधिकारी, बरहज