Move to Jagran APP

गांव से शहर तक जगाई स्वच्छता की अलख

जागरण संवाददाता, देवरिया : भारत स्वच्छता मिशन के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर ग्रामीण

By Edited By: Published: Fri, 02 Oct 2015 10:57 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2015 10:57 PM (IST)

जागरण संवाददाता, देवरिया : भारत स्वच्छता मिशन के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई अभियान चला। नगरीय क्षेत्रों से लेकर गांवों तक लोग घरों से निकले और सफाई की। इस अभियान से स्वच्छता के प्रति संदेश गया।

loksabha election banner

रुद्रपुर संवाददाता के अनुसार उपनगर सहित ग्रामीण इलाकों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर तहसील कार्यालय में उपजिलाधिकारी राकेश ¨सह, नगरपंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष छट्ठेलाल निगम,कोतवाली में डा.अजय कुमार ¨सह ने ध्वजारोहण के उपरांत स्वच्छता की अलख जगाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर पंचायत अध्यक्ष की देखरेख में परिसर के अंदर साफ-सफाई भी की। इसी क्रम में उदय अकादमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल, लगना देवी ताराकांत सीनियर सेकेंड्री स्कूल,सेंट जेवियर हाईस्कूल, कैंब्रिज इंटरनेशनल हाईस्कूल,राजीव गांधी जूनियर हाईस्कूल, महाराणा प्रताप जूनियर हाईस्कूल, बंगाल ब्लूमर्स, आर एस मेमोरियल एकेडमी, सेंट थामस प्राथमिक विद्यालय कोइलगढ़हा सहित विभिन्न स्थानों पर गांधी और शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। यहां भी झाड़ चलाकर सफाई हुई। इसी क्रम में सपा कैंप कार्यालय पर पूर्व विधायक मुक्तिनाथ यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया।

सलेमपुर संवाददाता के अनुसार दोनों महापुरुषों की जयंती पर नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में भी मनाई गई। जगह-जगह प्रभात फेरी निकाली गई तो सरकारी संस्थाओं पर तिरंगा फहराया गया।

सलेमपुर तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी भगवानदीन ने झंडा रोहण किया और गांधी जी के बारे में प्रकाश डाला। सलेमपुर कोतवाली पर कोतवाल रामअवतार ¨सह यादव ने झंडा फहराया। नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष देवंती देवी ने झंडा फहराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। ब्लाक अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि मानवता का जो संदेश महात्मा गांधी ने दिया उसी के बल पर देश आज मजबूती के साथ खड़ा है। भागीरथी प्रसाद, पंडित अखिलेश मिश्र ने इनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल, सेंट पाल पब्लिक स्कूल, जीएम एकेडमी, मानवस्थली पब्लिक स्कूल में भी गांधी जी की जयंती मनाई गई। आदर्श व्यवस्था पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। नवलपुर स्थित सेंट जांस स्कूल में भी गांधी जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान बच्चों ने पौध रोपण भी किया। हमारे खुखुंदू संवाददाता के अनुसार एनआर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रैली निकाली और लोगों से स्वच्छता अभियान चलाने का आग्रह किया। शिवाजी इंटर कालेज, विश्वनाथ राय काकंद महाविद्यालय, रामलाल त्रिपाठी महाविद्यालय पिपरा शुक्ल, जागृति पब्लिक स्कूल पर भी झंडा रोहण किया गया। उधर भटनी के नोनापार में स्वच्छता अभियान चलाया गया और स्टेशन की सफाई की गई। इस दौरान मोनू तिवारी, ब्रजेश तिवारी, रामचंद्र तिवारी, ¨पटू तिवारी, अजीत तिवारी प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। पड़री बाजार संवाददाता के अनुसार बनमाली इंटर कालेज पड़री बाजार, शिव विद्या मंदिर कोला, जनता इंटर कालेज पुरैनी परसिया पर भी झंडा रोहण किया गया और विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। बरहज संवाददाता के अनुसार थाना परिसर में ध्वजारोहण के बाद देश की एकता व अखंडता के लिए सर्व धर्म प्रार्थना सभा हुई, जिसमें क्षेत्राधिकारी सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे।

नपा कार्यालय व श्री चन्द्र जी लघु माध्यमिक विद्यालय पर पर नपाध्यक्ष अजीत जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। नपा के पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र गुप्ता के देखरेख में अयोध्या चित्र मंदिर पर साहू समाज द्वारा जयंती मनाई गई। इस मौके पर अनिल गुप्ता, मदन गुप्ता, लालजी गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मानिक चंद गुप्त आदि मौजूद रहे। लाजपत भवन पर ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी के देखरेख में जयंती मनाई। यहां कृष्णकांत तिवारी, अनिल निषाद, विजय कुमार गुप्त, सुधीर निषाद आदि मौजूद रहे। ¨हदी साहित्य परिषद, एस एस पब्लिक स्कूल कटइलवा, सर बार बी मेमोरियल इंटर कालेज गड़ेर, लोरिक इंटर कालेज हाटा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, गड़ेर पर भी गांधी की यादव में कार्यक्रम हुए। भाटपाररानी संवेदना तहसील क्षेत्र के शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। इस दौरान दोनों महापुरुषों के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष सोनमती कुशवाहा के नेतृत्व मे उपनगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभी मार्गो पर झाडू लगवाया गया। कचरा उठाने के साथ ही चूना छिड़का गया। नगर पंचायत परिसर में अध्यक्ष ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र कुशवाहा, सभासद सुनील पांडेय कैलाश यादव, कौशल किशोर यादव, वन्दना देवी समेत सभी सभासद व कर्मचारी मौजूद रहे। स्थानीय मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज में विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिजेश दत्त शुक्ल की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। यहां चन्द्रमौलेश्वर पाठक, कृष्ण कुमार तिवारी, विनोद कुमार, अशोक ¨सह, गोविन्द मिश्र सुमन आदि मौजूद रहे। राजर्षि टंडन बालिका विद्यालय भाटपाररानी में प्रधानाचार्य विद्या मिश्रा के संयोजन में महात्मा गांधी व शास्त्री की जयन्ती मनाई गई। डा. राम मनोहर लोहिया इंटर कालेज पकड़ी बाबू में गांधी व शास्त्री की जयन्ती पूर्व विधायक व संस्थापक रुद्रप्रताप ¨सह की अध्यक्षता में मनाया गया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्शो को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महारानी दुर्गावती कालोनी रामपुर लिटिहां वार्ड भाटपाररानी में बीर बहादुर प्रसाद गोंड जिला सचिव भारत वर्षीय गोंड आदिवासी महासभा की अध्यक्षता में शास्त्री व गांधी की जयन्ती मनाई गई। गुलाबी देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय भठवा तिवारी में प्रबंधक मुरलीधर कुशवाहा ने झंडा फहराया और दोनों के बारे में जानकारी दी। यहां गांधी का सर्वश्रेष्ठ चित्र बनाने पर छात्राओं को सम्मानित किया गया। सर्वोदय इंटर कालेज बखरी माड़ीपुर में प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार तिवारी ने झंडारोहण किया गया। यहां मुस्ताक अहमद, मकसूद अली खां, धनश्याम पांडेय, सुनील ¨सह, रविन्द्र ¨सह, इन्द्रदेव यादव, कैलाश ¨सह, धु््रव गुप्ता, राम प्रकाश द्विवेदी आदि ने अपने विचार रखे। क्रांति दल के तत्वावधान में युवाओं ने परसिया, बरईपार मुख्य सड़क की सफाई की और कैंडल जला कर श्रद्धांजलि दी गई। यहां संजय कुशवाहा, सत्यव्रत कुमार, भीम ¨सह, मुकेश, राजाराम आदि मौजूद रहे। वार्ड नम्बर 9 रानी पोखरा काली मंदिर परिसर में राम विलास भारती की अध्यक्षता में गांधी व शास्त्री की जयन्ती मनाई गई। यहां अजय कुमार, संतोष पटेल, दयानंद बरनवाल, छेदीलाल, नवनाथ मिश्र, मलया गिरि पांडेय आदि मौजूद रहे।

----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.