सिर्फ प्रधान पद के आरक्षण को लेकर बेताबी
देवरिया : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करने में प्रशासन जुटा हुआ है। एक से
देवरिया :
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करने में प्रशासन जुटा हुआ है। एक से दो दिन के अंदर आरक्षण की स्थिति लगभग स्पष्ट हो जाने की संभावना है। इस बीच भावी दावेदारों में मात्र एक ही पद के आरक्षण को लेकर उत्सुकता दिख रही है। न तो कोई क्षेत्र पंचायत सदस्य के आरक्षण के बारे में जानकारी लेना चाह रहा है और न ही ग्राम पंचायत सदस्य का।
पंचायत चुनाव सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पहली बार अन्य प्रदेश की तरह यहां भी राजनीतिक दलों द्वारा मजबूती से चुनाव लड़ने की घोषणा की जा रही है। गांवों में एक-एक मतों को सहेजने में भावी दावेदार लग गए हैं। विकास विभाग के कर्मचारी व अधिकारी आरक्षण सूची को अंतिम रुप देने में जुट गए हैं। खास बात यह है कि इस बार के चुनाव में सर्वाधिक लोग उत्सुक मात्र एक पद के आरक्षण को लेकर दिख रहे हैं, और वह है प्रधान का। न तो कोई क्षेत्र पंचायत सदस्य के आरक्षण की जानकारी लेना चाह रहा है और न ही ग्राम पंचायत सदस्य का। जिला पंचायत सदस्य के आरक्षण को भी लेकर लोग काफी उत्सुक नहीं दिख रहे हैं। हर कोई ग्राम प्रधान के आरक्षण की जानकारी लेते हुए दिख रहा है। फिलहाल आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने में एक से दो दिनों का समय लग सकता है। इसके बाद आपत्ति लेने का दौर शुरू हो जाएगा।