झुलसी विवाहिता ने तोड़ा दम
देवरिया : तहसील क्षेत्र के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम परसोतिमा निवासी संदिग्ध हालत में झुलसी वि
देवरिया : तहसील क्षेत्र के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम परसोतिमा निवासी संदिग्ध हालत में झुलसी विवाहिता ने रविवार की रात मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
जानकारी के अनुसार सविता निषाद 22 पत्नी विजय रविवार की दोपहर झुलस गई थी।
बता दें कि मृतका की शादी 2 जून 2015 को हुई थी। उसका मायका रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुरजपुर में हैं। मायके वालों के अनुसार मृतका शनिवार को पति के साथ मायके राखी बांधने आई थी। दूसरे दिन वह अपने बुआ के लड़के के साथ सुबह ससुराल गई। दोपहर में किसी ने सूचना दी कि वह गंभीर रुप से झुलस गई है। मायके वाले पहुंचे वहां की हालात देख दंग रह गए। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। मृतका के पिता रामहर्ष ने बताया कि ससुराली वालों के कारण पुत्री की जान गई है।