Move to Jagran APP

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : रवींद्र

देवरिया: व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला उद्योग व्यापार मंड

By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 10:30 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 10:30 PM (IST)
व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : रवींद्र

देवरिया:

loksabha election banner

व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी समस्याओं के लिए हमेशा लड़ते हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।

यह बातें जिला उद्योग व्यापार मंडल की रविवार को जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल ने कही। उन्होंने कहा कि सभी उपनगरों के अध्यक्ष व मंत्री को भी जिम्मेदारी दी जा रही है कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए तेजी से कार्य करें।

जिलाध्यक्ष शक्ति कुमार ¨सह ने कहा कि सभी व्यापारी जनता को स्वच्छ व शुद्ध खाद्य सामग्री मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 49 व्यावसायिक समस्याओं का निराकरण जिला उद्योग व्यापार मंडल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर फुटपाथ एवं पटरी व्यवसायियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री योगेश ¨सह ने कहा कि शीघ्र ही तहसील स्तर पर व्यापार मंडलों की बैठक अनवरत होगी। व्यापार मंडलों का शपथ ग्रहण समारोह भी शीघ्र होगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही संगठन इसे लेकर आंदोलन चलाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से राजेंद्र मौर्या, मंटू बाबू जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, सुधाकर गुप्त, रमेश वर्मा, कुसुमाकर त्रिपाठी, धनोज जायसवाल, बैजनाथ सोनी, इम्तियाज अंसारी, जवाहल बर्नवाल, गंगा सागर साहू, विष्णु अग्रवाल, बृजेश चंद शाही, पवन कुमार जायसवाल, रमेश चंद्र त्रिपाठी, व्यास देव वर्मा, हरिश्चंद्र जायसवाल, अम्बिकेश पांडेय, शशांक शेखर गुप्ता, आनंद कुमार गुप्त, मनीष कुमार भाटिया, शिवमोहन मौर्य, बनारसी गुप्ता, सदानंद कुशवाहा, संजय पांडेय, बब्लू पांडेय, नेंबूलाल गुप्ता, प्रमोद कुमार ¨सह, अनिल कुमार गुप्ता, श्याम सुंदर, शिवाकांत तिवारी, परमानंद समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.