भूमि विवाद में सगे भाई भिड़े
देवरिया: रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में भूमि विवाद की घटनाओं में रविवार को जहां स
देवरिया: रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में भूमि विवाद की घटनाओं में रविवार को जहां सगे भाई आपस में भिड़ गए वहीं अन्य एक घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं। पहली घटना में अलहादपुर मरकरी के टोला टीकर में भूमि विवाद को लेकर सगे भाई भिड़ गए, जिसमें एक घायल हो गया। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के ग्राम अकटहियां में हुई, यहां विवाद में दो महिलाएं घायल हो गईं। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घायलों में अवधेश यादव (40) पुत्र रेखा, सरिता त्रिपाठी (35) पत्नी संतोष , इंदुमती (80) पत्नी कंहैया त्रिपाठी शामिल हैं। पीड़ितों ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।