घाघरा ने फिर पकड़ी रफ्तार
देवरिया : दो दिन उतार पर रहने के बाद घाघरा के जलस्तर में एक बार फिर उफान आ गया है। पानी बढ़ने से एक
देवरिया : दो दिन उतार पर रहने के बाद घाघरा के जलस्तर में एक बार फिर उफान आ गया है। पानी बढ़ने से एक बार फिर स्थिति बिगड़ने की आशंका बलवती हो गई है। प्रशासन बाढ़ पर नजर रखे हुए है।
रविवार को घाघरा का जलस्तर 66.68 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 66.50 से 18 सेमी अधिक है। शनिवार को नदी 66.58 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी। पानी बढ़ने के बाद एक बार फिर विशुनपुर देवार के निचले इलाके में पानी फैलने लगा है। दर्जनों मकानें पानी से घिर गई हैं। परसिया कूर्ह में कटान जारी है। ग्रामीण खुद के हाथों अपने आशियाने पर हथौड़ा चला रहे हैं। कपरवार, रगरगंज, कटइलवा, मेहियवां, पैना, पर दबाव बना हुआ है।
राप्ती के पानी से घिरे भदिला प्रथम, धनया उर्फ कुंद महाल पर नदी का दबाव बरकरार है। पानी में फंसे ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।