कार्यकर्ता संगठन की रीढ़
देवरिया : बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक तहसील क्षेत्र के बनकटा ब्लाक कार्यालय के समीप रविवार को रमेश चंद
देवरिया : बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक तहसील क्षेत्र के बनकटा ब्लाक कार्यालय के समीप रविवार को रमेश चंद्र एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर व एमएलसी आरएस कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ हैं। पदाधिकारी बूथ पर जाएं और बहुजन समाज पार्टी की सरकार द्वारा कराए गए कार्यो को बताएं। कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं के बारे में तुलना कर जनता को समझाएं कि दोनों में हमारी सरकार कैसे अच्छी है।
उन्होंने कहा कि समस्याओं को बताएं और प्रदेश कार्यालय को जिलाध्यक्ष में माध्यम से भिजवाएं। पार्टी उसे विधानसभा व संसद में उठाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ऐसा दल है, जिसमें सर्व समाज का हित सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ता मनोयोग से जुटें। सभा कुंवर ने कहा कि 2007 में बसपा की सरकार बनी थी। जंगलराज कायम था उसे समाप्त कर पार्टी ने कानून का राज स्थापित किया। विकास के क्षेत्र में अनेकों कार्य किए। बिजली के क्षेत्र में चार उत्पादन केंद्र स्थापित किए गए, जिसे सपा की सरकार ने रोक दिया है। प्रदेश बिजली संकट से जूझ रहा है। बालिका समृद्धि योजना, सावित्री बाई फूले योजना, कांशीराम शहरी आवास योजना समेत कई योजनाओं को चला कर सर्व समाज को लाभ दिया। प्रदेश व केंद्र की दोनों सरकारें किसान विरोधी हैं। बसपा के राज में एक भी चीनी मिल बंद नहीं हुई। 280 रुपये गन्ना मूल्य दिया गया।
इस दौरान ¨वदा कुशवाहा, आनंद प्रकाश भारती, सुबाष प्रसाद, आनंद ¨सह बघेल, महेश गोंड, राज कपूर विश्वकर्मा, परमहंस प्रजापति, शेख मोहम्मद, लालजी ¨सह, राम प्रवेश यादव, चन्द्रमा कुशवाहा, रामनरेश यादव, रामदेव ¨सह, योगेंद्र कुशवाहा, पवन कुशवाहा, शिवनारायण, शंभू शंकर, अनिरुद्ध कुशवाहा, गुलाब प्रसाद आदि मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष नथुनी प्रसाद ने किया।