गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा
देवरिया: क्षेत्र के ग्राम तलाशपुरवा में शनिवार को नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारम्भ गाजे-बाजे के
देवरिया: क्षेत्र के ग्राम तलाशपुरवा में शनिवार को नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारम्भ गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
यज्ञ मंडप से कलश यत्रा शुरू हो कर नकइल, बेलुआर घाट होते सचौली स्थित नदी घाट पर पहुंची। वहां से जल भरने के उपरांत यात्रा गायघाट, सोनबह होते यज्ञ स्थल पर पहुंची। यात्रा में शामिल महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं तो पुरुष व बच्चे जयघोष कर रहे थे। तुरही व बैंड की धुन पर श्रद्धालु नाचते चल रहे थे। यात्रा में शामिल हाथी-घोड़े आकर्षक बना रहे थे। काशी से आए यज्ञाचार्य पं मुरलीधर दुबे ने कहा कि यज्ञ से धर्म के साथ ही वातावरण भी शुद्ध होता है। वैर, ईष्र्या व क्लेश का नाश होता है। इससे लोगों के अंदर मानवता की भावना जागृत होती है। साथ ही ऊर्जा का संचार भी होता है। उन्होंने बताया की यज्ञ के दौरान डा. श्रीप्रकाश मिश्र द्वारा भक्तों को श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। यात्रा में आयोजक कतवारू चौहान, मुन्ना चौहान, कुंवर बिजेंद्र ¨सह, दुखांति प्रसाद, संजय, प्रदीप, राजकिशोर, नितेश, सतीश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।