निरीक्षण में बंद मिले 22 केंद्र, खुली पोल
देवरिया : शासन के निर्देश पर शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां 26 आंगनबाड़ी कार्
देवरिया : शासन के निर्देश पर शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां 26 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 31 सहायिका अनुपस्थित मिली तथा 22 केंद्र बंद पाए गए। टीम ने 395 केंद्रों का निरीक्षण किया। अनुपस्थित कार्यकर्ताओं का मानदेय रोकते हुए दंडात्मक कार्रवाई की नोटिस जारी की गई। इसको लेकर अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।
शासन ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी व मुख्य सेविकाओं को चार से पांच केंद्रों का औचक निरीक्षण करने का फरमान सुनाया है। उसी के तहत बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा 395 केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें तरकुलवा के मुंडेरा-2 की श्रीमती संगीता देवी, सिरसिया गोठा-1 की किशोरी देवी, पथरदेवा की श्रीमती शांति देवी, गीता शर्मा, देसही देवरिया के पिपरा दौला कदम की श्रीमती अनुराधा द्विवेदी, किरन श्रीवास्तव व शहर की श्रीमती वंदना देवी रौनियारी टोला व सहायिका कार्यकर्ता में श्रीमती फूला देवी मुंडेरा, विद्यावती देवी सरिसया गोठा, शहर की सोनमती देवी मुंशी गोरखनाथ टोला, रामपुर कारखाना के बरियारपुर की श्रीमती प्रमिला देवी सहित कुल 31 अनुपस्थित पाई गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके ¨सह ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को अनुपस्थित कार्यकर्ताओं का मानदेय रोकते हुए दंडात्मक कार्रवाई करने का नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।