पुराने विवाद में युवक की पिटाई
देवरिया: बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ौना में कुछ लोगों ने मंगलवार को सुबह करीब सात बजे पुराने विवा
By Edited By: Published: Tue, 28 Jul 2015 10:56 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2015 10:56 PM (IST)
देवरिया: बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ौना में कुछ लोगों ने मंगलवार को सुबह करीब सात बजे पुराने विवाद में हामिद हुसैन (20) पुत्र अब्दुल कलाम आजाद पर हमला कर लाठी डंडे से पिटाई कर दी। उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पर भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि युवक सुबह शौच के लिए जा रहा था। दोनो पक्षों में चार दिन पूर्व विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनो पक्ष के एक-एक व्यक्ति का शांतिभंग में चालान किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें