दो शिफ्ट में होगी आपूर्ति
देवरिया: सलेमपुर को दो शिफ्ट में विद्युत आपूर्ति करने का फरमान है। इसके तहत रात डेढ़ से सुबह साढ़े आ
By Edited By: Published: Sat, 25 Jul 2015 10:12 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2015 10:12 PM (IST)
देवरिया: सलेमपुर को दो शिफ्ट में विद्युत आपूर्ति करने का फरमान है। इसके तहत रात डेढ़ से सुबह साढ़े आठ बजे तक व दिन में एक से शाम छह बजे तक का शेड्यूल निर्धारित किया गया है। शनिवार को एक बजे बिजली तो आई, लेकिन कुछ ही देर बाद बिजली गुल हो गई। दो घंटे बाद बिजली का दर्शन हो सका। बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान रहे। इस बाबत अवर अभियंता बीबी राय ने कहा कि मुख्य लाइन कटी थी। इसलिए आपूर्ति बंद रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें