प्रधान के घर लाखों की चोरी
देवरिया : ग्रामसभा बरईपुर मंगल राव के ग्राम प्रधान अरुण यादव के घर से शनिवार की रात चोरों ने आभूषण
देवरिया : ग्रामसभा बरईपुर मंगल राव के ग्राम प्रधान अरुण यादव के घर से शनिवार की रात चोरों ने आभूषण सहित लाखों का सामान उड़ा दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। उधर प्रधान संघ ने घटना के खुलासे की मांग की है।
तहरीर में श्री यादव ने बताया है कि मैं रामपुर कारखाना कार्यवश आया था। देर रात जब वापस लौटा तो घर के निकट शौचालय के पास कुछ लोग खड़े थे और मुझे देखते हुए फरार हो गए। परिवार के सदस्यों के साथ छत पर सो गए। सुबह नींद खुली, तो घर का ताला टूटा पड़ा था और तीन सेट हार, पांच पायल, एक सोने की चेन, छियालिस हजार नगद सहित लैपटाप गायब था। अन्य सामान बिखरे पड़े थे। सूचना पर ग्राम प्रधान अरुण राव, सपा नेता मुन्ना यादव, छांगुर यादव, राजू मद्धेशिया, रमेश ¨सह, छट्ठू प्रसाद, उमाशंकर गोंड़, शंभू राव, आजाद अहमद आदि ने थानाध्यक्ष से मिलकर घटना के जल्द खुलासे की मांग की। इस संबध में थानाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।