हरियाली बनाए रखना जीवन का सपना
देवरिया : जनपद न्यायाधीश आरआर सरोज ने रविवार को दीवानी न्यायालय परिसर में कहा कि हरियाली बनाए रखना ह
देवरिया : जनपद न्यायाधीश आरआर सरोज ने रविवार को दीवानी न्यायालय परिसर में कहा कि हरियाली बनाए रखना ही जीवन का सपना है। सभी लोगों को एक-एक पौध लगाकर इस सपने को साकार करने की जरूरत है। सरोज दीवानी न्यायालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए, जिससे हरियाली कायम रहे। अन्य लोगों ने भी दस पौधे लगाए। आम, अमरुद, सागौन, शीशम आदि दर्जन भर प्रजाति के पौधे लगाए गए। इस दौरान अपर जिला जज साधना रानी, निशामुद्दीन, राजू भारती, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, इंदू दूबे, अर¨वद कुमार, दिनेश, सीजेएम रमाकांत, सिविल जज टीपी ¨सह, जूनियर डिवीजन सुनील कुमार, आशीष कुमार, रघुवंश मणि, कविता अग्रवाल, ¨सहासन गिरी, अनिल ¨सह, पीके त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।