प्रदेश सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस सड़क पर
देवरिया : उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष ज
देवरिया : उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष जुलेखा खातून के नेतृत्व में बुधवार को महिला कार्यकर्ता सड़क पर उतरीं और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान गीता दुबे, अनुराधा मिश्रा, मीरा यादव, पूनम वर्मा, अर्चना, मैमुननिशा, निशा खातून, कमलावती देवी, पुष्पा मद्धेशिया, सिद्धांती देवी, ज्ञांती देवी, शकिला, सुशीला देवी, सुमित्रा देवी, पानमी, खातून निशा, नफीसा, नूरजहां खातून, शकिला खातून, प्रभावती, मोनिका देवी, शीला देवी, राबिया खातून, कृष्णा देवी, राबिना खातून, तारा देवी, मीना देवी, कमरूनिशा, कमलावती राजभर, रंजीता ¨सह, अनिता मद्धेशिया, मंजू पासवान, बच्ची देवी, चांदमती, फातमा खातून, प्रभावती देवी, जमीला खातून, विमला देवी आदि मौजूद रहीं।
यह है इनकी मांग
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा बिजली मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए। प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति व महिलाओं के उत्पीड़न पर उचित कार्र वाई की जाय। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा दिया जाए। जनपद में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए।