अवैध असलहा दिखाते शिक्षक से चली गोली
देवरिया : भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम खोरीबारी में युवक को गोली लगने के मामले में नया मोड़ आ गया है। क
देवरिया : भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम खोरीबारी में युवक को गोली लगने के मामले में नया मोड़ आ गया है। किसी ने युवक को गोली नहीं मारी, बल्कि शहीद मधुबन करामद इंटर कालेज के एक शिक्षक द्वारा अवैध असलहा दिखाते समय यह घटना हो गई। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। असलहा भी बरामद कर लिया है। उधर अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार ¨सह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। खोरीबारी निवासी नियायत अली को रात में गोली लग गई। नियायत अली की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही जयशंकर राय के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत किया है। जयशंकर राय शहीद मधुबन करामद इंटर कालेज में शिक्षक हैं। उसका कहना है कि रात को जयशंकर उसके पति को बुलाकर ले गए और अपने घर में ले जाकर उसे अवैध असलहा दिखा रहे थे। इसी बीच गोली चल गई। प्रभारी निरीक्षक गोपाल त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।