महिला को अधमरा कर बागीचे में फेंका, गंभीर
देवरिया: थाना क्षेत्र के रामपुर के नदहवा टोला स्थित बागीचे में अधमरा कर फेंकी गई एक महिला मिली। लहू
देवरिया: थाना क्षेत्र के रामपुर के नदहवा टोला स्थित बागीचे में अधमरा कर फेंकी गई एक महिला मिली। लहूलुहान स्थिति में लोगों ने उपचार के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना को भूमि विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
रविवार की सुबह दस बजे एक महिला लहूलुहान स्थिति में रामपुर के नदहवा टोला स्थित एक बागीचे में दिखी। वह बेहोश थी। लोगों ने सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी पहचान ममता देवी पत्नी धनंजय ¨सह निवासी छितरौली थाना भटनी के रुप में हुई। महिला की बेटी ने बताया कि उसका भूमि विवाद चल रहा है। तीन दिन से चल रहे विवाद में तहरीर भी दी गई। पुलिस एक दिन पूर्व गांव भी पहुंची, लेकिन मामले को शांत नहीं कराया गया। आज मेरी मां बाजार के लिए निकली थी। उधर महिला के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान हैं। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि महिला अचेत है। होश में आने के बाद ही वास्तविक घटना से पर्दा उठ पाएगा। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।