दरवाजे पर सो रहे चौकीदार को मारी गोली, गंभीर
देवरिया : मईल थाना क्षेत्र के ग्राम भटौली में दरवाजे पर शुक्रवार की रात सो रहे एक चौकीदार को कुछ लो
देवरिया : मईल थाना क्षेत्र के ग्राम भटौली में दरवाजे पर शुक्रवार की रात सो रहे एक चौकीदार को कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली चौकीदार के बाएं हाथ में लगी। चौकीदार से हमलावरों की छीनाझपटी भी हुई। बाद में असलहा छोड़कर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंच गए और असलहा कब्जे में ले लिया।
गांव के धुमिल यादव 40 वर्ष मईल थाने का चौकीदार है। शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद वह अपने दरवाजे पर चारपाई डालकर सो गया। रात को लगभग बारह बजे तीन लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे और उसे गोली मार दी। गोली उसके बाएं हाथ में लगी। गोली लगते ही धुमिल अपने घर की तरफ भागा। हमलावर घर में घुस गए और हमलावरों व धुमिल के बीच छीनाझपटी भी हुई। हमलावर घटना में प्रयुक्त असलहा छोड़कर फरार हो गए। धुमिल ने सूचना पुलिस को दी। शनिवार की दोपहर मईल थाने के एसआइ जिला अस्पताल पहुंचे और घायल का बयान दर्ज किया। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि तहरीर के आधार पर एक नामजद पीडब्ल्यूआइ व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।