राजीव गांधी ने देश के विकास में बनाया कीर्तिमान
देवरिया : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 24वीं पुण्य तिथि गुरुवार को टाउन हाल स्थित
देवरिया : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 24वीं पुण्य तिथि गुरुवार को टाउन हाल स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ¨सह राकेश की अध्यक्षता में मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। गोष्ठी का आयोजन कर उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया।
राघवेंद्र ¨सह राकेश ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.गांधी ने अल्पायु में ही प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने व किसानों, मजदूरों, नौजवानों के विकास के लिए अद्वितीय कार्य कर देश की आंतरिक व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए भारत को दुनिया के शिखर पर पहुंचाया। आज हम ऐसे महान दूरदर्शी और युगदृष्टा की पुण्य तिथि मना रहे हैं, जिनके किए कार्यों से समाज का अंतिम व्यक्ति भी लाभान्वित हो रहा है। पंचायती राज सशक्तिकरण, कम्प्यूटर क्रांति और 18 वर्ष क आयु में वोट देने का अधिकार देकर स्व.गांधी ने देश के विकास में एक कीर्तिमान बनाया है। संचालन जिला उपाध्यक्ष अर¨वद शाही ने किया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस जन स्व.राजीव गांधी के सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कैलाश तिवारी, दीनानाथ भारती, वरुण राय, रामदयाल प्रसाद, जोखू भारती, महेंद्र अंबेडकर, सुभाष राय, शंभू ¨सह, प्रकाश तिवारी, मानवेंद्र तिवारी, दयापति द्विवेदी, रामप्रवेश ¨सह, हीरानंद राय आदि मौजूद रहे।