बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास, ससूर हिरासत में
देवरिया : भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप
देवरिया : भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपी बताए जा रहे वृद्ध को हिरासत में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि ससुर इस आरोप को एक साजिश बता रहा है।
गांव के एक वृद्ध को पांच पुत्र हैं। सभी अलग-अलग रहते हैं। उसमें से एक लड़का बाहर रहता है और उसकी पत्नी गांव पर रहती है, जबकि वृद्ध गांव के बाहर स्थित एक ट्यूबवेल पर ही रात को रहता है। पुलिस को दिए गए तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर ने गुरुवार की रात उसे बुलाया। वह वहां गई तो ससुर ने उसका कपड़ा जबरदस्ती उतारना शुरू कर दिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो ससुर ने कुछ जमीन उसके नाम बैनामा करने का लालच देने लगा। किसी तरह महिला उसके चंगुल से भाग निकली और फिर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया है। इस बाबत पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी को उठाया गया है। जल्द ही छानबीन कर कार्रवाई कर दी जाएगी।