दो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा
देवरिया : कोतवाली क्षेत्र के पुरैना चौराहे पर किराये को लेकर एक व्यक्ति पर चली गोली के मामले में पु
देवरिया : कोतवाली क्षेत्र के पुरैना चौराहे पर किराये को लेकर एक व्यक्ति पर चली गोली के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम पतलापुर निवासी अर्जुन सिंह के परिवार की पुरानी मकान पुरैना चौराहे पर है। उसमें कुछ लोगों ने दुकानें खोल रखी है। रविवार को पप्पू सिंह किराया वसूलने लगा। इसे लेकर विवाद हो गया और मारपीट के दौरान पप्पू ने गोली चला दी। गोली अजय सिंह के पैर में लगी और वह घायल हो गए। उनका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल पर कराया गया। इस मामले में अर्जुन सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पप्पू सिंह व उसके भाई चंदन सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत किया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस बाबत कोतवाल रामअवतार सिंह यादव ने कहा कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।