विद्युत कटौती पर बिफरे व्यापारी
देवरिया : उपनगर के इमामबाड़ा चौराहे पर नवगठित उद्योग व्यापार मंडल की बैठक को संबोधित करते नगर पंचाय
देवरिया : उपनगर के इमामबाड़ा चौराहे पर नवगठित उद्योग व्यापार मंडल की बैठक को संबोधित करते नगर पंचायत के पूर्व सभासद महेश वर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही बल मिलता है। व्यापारियों का हित उनकी एकता में ही सुरक्षित है। इसके अलावा दुकानदारों पर आए दिन करों का बोझ लादे जाने की निंदा की। विद्युत आपूर्ति में सुधार न होने पर व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
नगर अध्यक्ष रमापति शुक्ल ने कहा कि व्यापारी विद्युत कटौती से परेशान हैं। गर्मी शुरू होते ही लो वोल्टेज की समस्या शुरू हो गई है। इस अवसर पर आत्माराम निगम,सुरेश चंद्र मद्वेशिया, रमेश तिवारी, भोला गुप्ता, सुशील कुमार निगम, तेजप्रताप गुप्त,गोपी निगम,अजय निगम, विजय गुप्ता, धर्मवीर गुप्ता, बृजेश कुमार वर्मा,सुशील यादव आदि मौजूद रहे।