मानदेय भुगतान न होने पर आंदोलन
देवरिया : उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ की बैठक रविवार को टाउन हाल परिसर में हुई, जिसमें रोजगा
देवरिया : उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ की बैठक रविवार को टाउन हाल परिसर में हुई, जिसमें रोजगार सेवकों ने 4 अप्रैल तक भुगतान न होने पर 6 अप्रैल को आंदोलन करने का निर्णय लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि खंड विकास अधिकारियों की लापरवाही से रोजगार सेवकों के मानदेय का भुगतान खाते में नहीं गया है। उन्होंने कहा कि खाते में मानदेय न जाने पर रोजगार सेवक चुप नहीं बैठने वाले हैं। 6 अप्रैल को विकास भवन में आंदोलन किया जाएगा। रोजगार सेवकों के नियमितीकरण के प्रति संघ गंभीर है। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अप्रैल माह में अधिवेशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवक अपने हक की लड़ाई के लिए एकजुटता बनाए रखें।
इस दौरान विनोद सिंह कुशवाहा, राहुल आर्य, प्रभाकर पाठक, शमशाद अंसारी, सुनील यादव, वीरेंद्र यादव, कृष्ण मोहन उपाध्याय, अभिषेक त्रिपाठी, देवाशीष यादव, विजय पांडेय, गंगा विशुन प्रजापति, रजनीश कुमार, संजय कुमार मिश्र, शैलेश चौरसिया, विनोद राव, अंबरीष यादव, सत्येंद्र साहनी, संजय भारती, रामप्यारे यादव, अरविंद मिश्र, अर्चना दीक्षित, सबिना बानो, रिजवाना खातून, प्रेमलता सिंह, रमावती देवी, सत्येंद्र कुमार, गीता गौतम, नसीमा खातून, मीरा यादव, निवेदिता सिंह, ¨रकी राय, अब्दुल रहमान, अभिषेक पति त्रिपाठी, रामनाथ आदि उपस्थित रहे। संचालन श्री प्रकाश निराला ने किया।