मैजिक व पिकअप में भिड़ंत, दो घायल
देवरिया: स्थानीय थानाक्षेत्र के भाटपाररानी- मझौली मुख्य मार्ग पर गैस गोदाम के सामने शनिवार को हुई मै
देवरिया: स्थानीय थानाक्षेत्र के भाटपाररानी- मझौली मुख्य मार्ग पर गैस गोदाम के सामने शनिवार को हुई मैजिक व पिकअप की टक्कर में आटो मे सवार दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से एक घायल का स्थानीय प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उसके सिर, पैर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
रसोई गैस गोदाम पर रसोई गैस वितरण के लिए भीड़ जुटी थी। इस बीच रसोई गैस सिलेंडर से लदा एक पिकअप का चालक वाहन को बैक कर रहा था। जबकि मुख्य मार्ग पर महुआबारी की तरफ से एक आटो आ रहा था। ऐसे में दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे आटो का चालक मुन्ना व उसमें आगे बैठा विपुल कुमार सिंह 25 पुत्र शारदा सिंह निवासी भलुअनी थाना भलुअनी घायल हो गया। चालक को मामूली चोटें आई जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। सिर, चेहरे व पैर में गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सक ने उसे उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उधर घटना के बाद आटो पर लदे फल को भीड़ के बीच से कुछ युवकों ने लूट लिया। घटना के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया।