हस्तकला प्रतियोगिता में नौनिहालों ने दिखाया हुनर
देवरिया : नगर स्थित लार्ड बुद्धा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को हस्तकला प्रतियोगिता का आयोज
देवरिया : नगर स्थित लार्ड बुद्धा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नौनिहालों ने शिल्प के जरिए अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
मेरा सुंदर घर विषयक प्रतियोगिता में बच्चों ने घर का माडल बनाया। प्रधानाध्यापक प्रदीप गुप्त ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 22 बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिसमें तबरेज आलम प्रथम, अनुष्का शुक्ला द्वितीय तथा अली अकबर तृतीय स्थान पर रहे। समर्थ गुप्त, नितिन, आर्यन सैनी, राधा प्रजापति, संगम प्रजापति, रोहित गुप्ता, अनूप गोंड, आदित्य गुप्त, रुद्रेश यादव, सुधांशु गुप्त, सृष्टि आदि बच्चों का प्रयास भी सराहनीय रहा।
इस दौरान रेखा गुप्ता, चाहत कुशवाहा, मदन गुप्ता, चंदन गुप्ता, कनक कुशवाहा, जयसिंह कुशवाहा, गौतम प्रजापति, पाखी प्रजापति आदि मौजूद रहे।