राज्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार
देवरिया : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा के तत्वावधान में गुरुवार को 49वें स्थापना दिवस पर
देवरिया : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा के तत्वावधान में गुरुवार को 49वें स्थापना दिवस पर संकल्प दिवस मनाया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय मांगपत्र भी जिलाधिकारी को सौंपा।
सायं पांच बजे कर्मचारी सिंचाई विभाग के अतिथि गृह से जुलूस की शक्ल में हाथ में मशाल लेकर निकले। जिला अस्पताल, कचहरी रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह को सौंपा। इसके उपरांत जयनारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित सभा में मंत्री अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि होली से पूर्व सभी कर्मचारियों को वेतन दिया जाए। नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त करते हुए पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए। संघ अध्यक्ष इं.केएन राय ने कहा कि वेतन समिति की संस्तुतियां यथावत लागू की जाए। संचालन राजेंद्र शुक्ला ने किया। इस दौरान गजेंद्र राव, राजू गुप्त, रमेशपति त्रिपाठी, नवनाथ, शिवप्रसाद यादव, अशोक कुमार, भागवत यादव, नर्सिग मंटू सिंह, रमेश प्रसाद, अरुण तिवारी, एसपी शाही, शिवशंकर धर द्विवेदी, प्रेमनारायण तिवारी, रामकैलाश, उपेंद्र पांडेय, अजय कुमार मिश्र, राअधार उपाध्याय, अजय कुमार गुप्त, मारकंडेय शाही, मयंक भूषण आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।