छात्रों की प्रस्तुति ने मन मोहा
देवरिया : नगर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल का वार्षिकोत्सव सोमवार शाम को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया
देवरिया : नगर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल का वार्षिकोत्सव सोमवार शाम को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। नौनिहालों की मनोहारी प्रस्तुति देख अभिभावक मंत्र मुग्ध हो गए।
समारोह की शुरुआत सेंट जोसेफ स्कूल भाटपाररानी के संचालक राय अब्राहम, बैतालपुर के संचालक सन्नी जान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साक्षी, वैष्णवी जायसवाल, सोनाक्षी, सुमेधा, निर्जला चौहान और शालिनी यादव ने स्वागत गीत वेल्कम..वेल्कम.. प्रस्तुत किया। गीत व नृत्य के दौरान शरीर पर वेल्कम शब्द का प्रयोग काफी सराहा गया। ढोल बाजे..गीत पर अंशिका वर्मा, गौरी मिश्र, अर्पिता चौहान, सदाफ परवीन, सुषमा विश्वकर्मा के नृत्य ने तालियां बटोरी। देश भक्ति गीत हम हैं ¨हदुस्तानी..के दौरान संदीप यादव, आनंद चौरसिया, धीरज शर्मा, आगत्या विशेन, नितिश कुशवाहा, अमन उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत सर्व धर्म समभाव की झांकी ने माहौल को देश प्रेम के रस में सराबोर कर दिया।
एकलव्य नाटक का भावपूर्ण मंचन कर आकाश यादव, यश कुमार गुप्त, अरुण चौहान, लक्ष्मण यादव, विशाल यादव, अभय गुप्ता, प्रियांशु यादव, अमन ने गुरु के प्रति शिष्य के कर्तव्य का बोध कराया। प्रिया मणि त्रिपाठी, रुपाली सिंह, नितेश प्रजापति, अनुराधा यादव, अंशिका मिश्र, आयुषी पांडेय, गौरी मिश्र, अदिती शुक्ला के नृत्य व गीत को भी वाहवाही मिली। प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने आभार प्रदर्शन किया।
इस दौरान अधिवक्ता संघ बरहज के अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह, नंद कुमार, प्रभाकर मणि, राजेश विश्वकर्मा, संजीव मिश्र, विवेकानंद मिश्र, अमरजीत तिवारी, आराधना पांडेय, तारकेश्वर तिवारी, अनवर लारी, शिवदयाल भारती, प्रमोद मिश्र, अश्वनी कुमार यादव, प्रवीण कांत नियोगी, सुधाकर मणि, कमलेश पाठक, भोला सोनकर, गुंजा, श्रुति आदि मौजूद रहे।