जनसमस्याओं को लेकर खेमस का धरना
देवरिया : जनसमस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश खेम मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और विका
देवरिया : जनसमस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश खेम मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और विकास खंड कार्यालय परिसर में धरना दिया। साथ ही मांगों ने संबंधित पत्रक खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
धरनास्थल पर सभा को संबोधित करते कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून लागू होने जा रहा है। सूची भी बनाई गई है, लेकिन अधिकांश गांवों में उसको चस्पा नहीं किया गया है, जिसके चलते गांव के लोगों को यह जानकारी नहीं हो पा रही है कि उनका नाम उसमें है कि नहीं। इस सूची में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। पात्रों का नाम सूची से गायब है और अपात्रों का नाम दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर गरीब को चालीस किग्रा खाद्यान्न मिले तथा सभी गरीबों को इंदिरा आवास, शौचालय, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो। इसके अलावा विधवा, वृद्धा पेंशन को दोगुना किया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक शिक्षक की तरह काम करती हैं, लेकिन आज तक उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल सका है। इसके बाद मांगों से संबंधित पत्रक खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया। सभा को सुभाष यादव, बद्री सिंह, प्रेमचंद्र यादव, रामनिवास यादव, राजनाथ गोंड, रामप्रीत यादव, बैरिस्टर सिंह, नियाज अहमद, राम छट्ठू चौहान, हरि नारायण सिंह, अब्दुल हक, शमशेर, गंगा सिंह, लाली देवी, कमलावती देवी, राबड़ी आदि ने संबोधित किया।