गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक
देवरिया : बरहज नगर स्थित लाजपत भवन पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। वक
देवरिया : बरहज नगर स्थित लाजपत भवन पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने गांधीजी के विचार को वर्तमान परिवेश में देश के लिए प्रासंगिक बताया।
ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि गांधीजी के विचारों की प्रासंगिकता सर्वकालिक है। कांग्रेस सदा गांधीवाद की पोषक रही है। कुछ लोग अ¨हसा के इस पुजारी की विचार धारा को खत्म करना चाहते हैं। अनिल निषाद ने कहा कि गांधी के अ¨हसावादी विचार की पूरी दुनिया कायल है। देश को मानवता के पुजारी के विचारों की आवश्यकता है। कार्यक्रम को भोला तिवारी, विजय कुमार गुप्त, मनोज राव, नरेश चंद्र, जितेन्द्र जायसवाल, सुधीर निषाद, सूरज प्रसाद, जयप्रकाश सिंह, व्यास दुबे, अभिमन्यू गोड़, रविप्रकाश तिवारी, लक्ष्मण निषाद ने भी संबोधित किया।