आनलाइन सदस्यता से बन रहा रिकार्ड
देवरिया : भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर है। नीतियों से प्रभावित होकर लोगों के पार्टी से जुड़ने का
By Edited By: Published: Thu, 29 Jan 2015 10:37 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jan 2015 10:37 PM (IST)
देवरिया : भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर है। नीतियों से प्रभावित होकर लोगों के पार्टी से जुड़ने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है।
उक्त बातें जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कही। वह स्थानीय कस्बे में आयोजित पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के बढ़ते प्रभाव का असर है कि पकड़ी मंडल से पार्टी ने छह हजार से अधिक लोगों को आनलाइन सदस्य बनाया है। इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है। प्रदेश मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि सदस्यों की संख्या बढ़ने से पार्टी का आधार मजबूत होता है। इस दौरान अंगद तिवारी, गौतम जायसवाल, कमलेश सिंह, गिरीश सिंह, रामअधार पांडेय, रामाश्रय वर्मा, जगदीश जायसवाल, अखिलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें