वार्ड से बाहर हुए तो सीएमओ से लगाई न्याय की गुहार
देवरिया : जिला अस्पताल के पुरुष मेडिकल वार्ड में भर्ती अंधता निवारण कार्यक्रम के मरीजों को बुधवार
देवरिया :
जिला अस्पताल के पुरुष मेडिकल वार्ड में भर्ती अंधता निवारण कार्यक्रम के मरीजों को बुधवार को स्टाफ नर्स ने बाहर कर दिया, जबकि वार्ड के सभी बेड इसी कार्यक्रम के तहत भर्ती होने वाले मरीजों के लिए सुरक्षित थे। बाद में मरीज के परिजनों ने मुख्य चिकित्साधिकारी की शरण ली। तब जाकर उन्हें दुबारा बेड मिला।
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के पुरुष मेडिकल वार्ड में राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत आयोजित वृहत्त शिविर में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए सुरक्षित है। शिविर में आपरेशन कराने के लिए जनपद के विभिन्न हिस्सों से आए मरीज भोला, राजमती, द्रौपदी, हीरालाल, इसरावती, गनपति, अशोक, लक्ष्मीना, कलावती तथा इसरावती वार्ड में अपने-अपने बेड पर भर्ती थे। अभी उनका आपरेशन भी नहीं हुआ था। इसी बीच वार्ड में एक स्टाफ नर्स आई और सभी मरीजों को बाहर कर दिया। मरीजों के परिजन मुख्य चिकित्साधिकारी से मिले और न्याय की गुहार लगाई, जिसे गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने संबंधितों फटकार लगाई और मरीजों को उनका बेड दिलाया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.डीके सिंह ने बताया कि परिजन आए थे। उनकी पुन: वार्ड में व्यवस्था करा दी गई है।