ब्रजबिहारी पांडेय बने अध्यक्ष
देवरिया : तहसील बार ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों को पुन: अगले वर्ष के लिए बहाल कर दिया। बार संघ की एल्डर
By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 10:36 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 10:36 PM (IST)
देवरिया : तहसील बार ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों को पुन: अगले वर्ष के लिए बहाल कर दिया। बार संघ की एल्डर्स कमेटी के सदस्य रमेश चंद्र मणि, परशुराम मिश्र, राजशरण सिंह और धनंजय सिंह ने पुरानी कमेटी को आपसी सहमति के बाद बहाल कर दिया।
इसमें ब्रजबिहारी पांडेय अध्यक्ष, भूपेंद्र चंद्र शर्मा उपाध्यक्ष, आनंद शंकर मणि कनिष्ठ उपाध्यक्ष, आनंद सिंह महामंत्री, रणवीर सिंह कनिष्ठ मंत्री चुने गए। सीताराम निषाद, अनिल दुबे, बलवंत कुमार, हरदेव प्रसाद, विश्वविजय मल्ल, राजेश मणि त्रिपाठी, रामरसिक भारती, वीरेंद्र सोनकर, बैंकुठनाथ सिंह, धीरज सिंह व राजेश्वरी मिश्र को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं और वादकारियों का हित सर्वोपरि है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें