Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री दुनिया में बढ़ा रहे भारत का मान

देवरिया : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रतापपुर में व भारतीय जनता य

By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 10:32 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 10:32 PM (IST)
प्रधानमंत्री दुनिया में बढ़ा रहे भारत का मान

देवरिया : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रतापपुर में व भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयोजन में वार्ड नंबर तीन में सदस्यता अभियान चलाया गया। दो स्थानों पर तकरीबन 300 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। प्रतापपुर में जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि भाजपा जैसा दल पूरे देश में नही है। राष्ट्रीय सोच के साथ समाज के हर तबके का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है, जो धीरे-धीरे साकार हो रहा है। गांवों में लोग संगठन से खुद जुड़ना चाहते हैं।

loksabha election banner

कार्यक्रम में उमेश शाही, राजेश कुशवाहा, रमाशंकर यादव, शम्भू कुशवाहा, मोहन प्रसाद, पारसनाथ नाथ कुशवाहा, रामकृपाल तिवारी, संतोष गुप्ता, हरिलाल गुप्ता, दशरथ प्रसाद, मंगलप्रताप शाही, अमित शाही मौजूद रहे। रामपुर लिटिहां वार्ड में अध्यक्ष मंटू पटेल की अध्यक्षता मे चलाये गए सदस्यता अभियान में 200 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। मुख्य अतिथि अशोक पांडेय ने लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। यहां अजय चौहान, प्रेमसागर वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता, राजेंद्र जायसवाल, विजय बरनवाल, शिवमूर्ति सिंह, विवेक मद्देसिया, गोविंद बरनवाल, हरेंद्र सिंह, सुशील शाही मौजूद रहे।

बरियारपुर चौराहे पर शिविर लगाकर 101 लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। भाजपा नेता डा.अजीत नारायण मिश्र, मीनू सिंह, बरियारपुर मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी, महामंत्री रामनिवास पांडेय, अनिल पांडेय, विनीत पांडेय, संदीप शर्मा, राहुल शर्मा, विजय गुप्ता, संजय वर्मा, नवनीत दीक्षित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महुआडीह संवाददाता के अनुसार भाजपा बलटिकरा मंडल का आनलाइन सदस्यता कार्यक्रम शुक्रवार को महुआडीह चौराहा पर चला, जिसमें 210 लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही केंद्र सरकार के नीतियों का बखान करते हुए लोगों से भाजपा से जुड़ने से अपील की।

उधर हरैया बंसपुर मंउल के रामपुर गौनरिया चौराहा पर कैंप लगाकर 500 लोगों को सदस्य बनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.