आज सलेमपुर में होंगे शिवपाल सिंह यादव
देवरिया : प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को सलेमपुर के जमुआ नंबर दो मे
देवरिया : प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को सलेमपुर के जमुआ नंबर दो में होंगे। वह सपा विधायक गजाला लारी के यहां आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और आधे घंटे तक समय गुजारने के बाद वह पुन: दूसरे कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। इसकी तैयारी जोरो पर हैं।
रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की विधायक गजाला लारी के यहां 19 दिसंबर को समारोह आयोजित है। समारोह में लोक निर्माण विभाग के मंत्री शिवपाल सिंह यादव समेत कई मंत्री व विधायक व सांसद समेत अन्य वरिष्ठ लोग शामिल होंगे। प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो शिवपाल सिंह यादव दोपहर को बारह बजे सलेमपुर के सेंट पाल पब्लिक स्कूल के बगल में बन रहे हैलीपैड पर आयेंगे और वह आधे घंटे तक सलेमपुर में रहेंगे। इसके बाद वह दूसरे कार्यक्रम के लिए रवाना हो जाएंगे।