राजेश अध्यक्ष व ओम प्रकाश बने महामंत्री
देवरिया: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महेन बाजार इकाई का चुनाव शनिवार को पर्यवेक्षक जिला उपाध्यक
देवरिया: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महेन बाजार इकाई का चुनाव शनिवार को पर्यवेक्षक जिला उपाध्यक्ष कुसुमाकर त्रिपाठी एवं अमरेंद्र गुप्त के देखरेख में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैदान में संपन्न हुआ। आम सहमति से हुए चुनाव में राजेश विश्वकर्मा को अध्यक्ष व ओम प्रकाश गुप्त को महामंत्री चुना गया।
पर्यवेक्षक द्वय ने बताया कि अध्यक्ष एवं महामंत्री के अलावा पारस पासवान, राधेश्याम मद्धेशिया, भोला भगत, गुड्डू सिंह उपाध्यक्ष, रामप्रवेश मद्धेशिया, अखिलेश गुप्ता, बलवंत गुप्ता, विकास बरनवाल मंत्री, कोषाध्यक्ष सुरेश बरनवाल चुने गए। इस मौके पर आशुतोष गोस्वामी, विंध्यवासिनी सिंह, मनीष मल्ल, श्याम मोहन प्रजापति, शैलेन्द्र शर्मा, कुबेरनाथ भारती, मालिक सिंह आदि मौजूद रहे।