अवैध कब्जे से सभासदों में आक्रोश
देवरिया : नगर पंचायत में गांधी आश्रम की दुकान पर अवैध रूप से कब्जे का मामला प्रकाश में आया है। अधिश
By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 10:45 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 10:45 PM (IST)
देवरिया : नगर पंचायत में गांधी आश्रम की दुकान पर अवैध रूप से कब्जे का मामला प्रकाश में आया है। अधिशासी अधिकारी के न रहने के कारण दुकानों पर अराजक लोग कब्जा करते जा रहे हैं। इसे लेकर सभासदों में आक्रोश है। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष छट्ठेलाल निगम को पत्रक सौंपकर कार्यवाई की मांग की है। पत्रक में कहा गया है कि गांधी आश्रम के नाम से एक दुकान आवंटित है। जिसपर कुछ लोग जबरिया कब्जा कर लिए हैं। पत्रक देने वालों में राजेश गुप्ता, कैलाश यादव, सुनीता श्रीवास्तव, सीमा देवी, सितारा देवी शामिल रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें