भाजपा पचास स्थानों पर लगाएगी सदस्यता शिविर
देवरिया: भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक बुधवार को गरुड़पार स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई, जिसमें 1 से
देवरिया: भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक बुधवार को गरुड़पार स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई, जिसमें 1 से 5 दिसंबर तक शिविर लगाकर सभी मंडलों के 50 स्थानों पर सदस्यता अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया।
संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि जिस प्रकार से युवाओं ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाई, उसी उत्साह से सदस्यता अभियान में अपना सहयोग कर भाजपा को सबसे बड़ा दल बनाकर लोकतंत्र को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आज विश्व में देश के प्रधानमंत्री का डंका बज रहा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार दूबे ने कहा कि इतिहास गवाह है कि युवाओं के बल पर ही सत्ता व समाज में क्रांतिकारी परिर्वतन हुए हैं। आज देश का युवा भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने कहा कि जनपद में सभी बूथों पर भाजपा से युवाओं को जोड़ने का कार्य करेंगे। हम अभियान में इतिहास कायम करेंगे। संचालन भाजयुमो महामंत्री रामदास मिश्रा ने किया।
बैठक में डा.मधुसूदन मिश्रा, अजय दूबे, राकेश शुक्ला, धनुषधारी मणि, विंधेश पांडेय, अम्बिकेश पांडेय, अभिषेक जायसवाल, राजेश कुशवाहा, नवीन सिंह, धीरज तिवारी, संजीव राय, देवेंद्र सिंह, पुनीत सिंह, संजय सिंह, राजन सोनकर, गगन सिंह आदि उपस्थित रहे।