दुल्हन की तरह सजे घाट
जागरण संवाददाता, देवरिया : उपनगर समेत ग्रामीण अंचलों में सूर्य षष्टी व्रत रख महिलाओं ने नदी घाट प
जागरण संवाददाता, देवरिया : उपनगर समेत ग्रामीण अंचलों में सूर्य षष्टी व्रत रख महिलाओं ने नदी घाट पर छठ मां व सूर्यदेव की पूजा की। घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा। पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। नदी व पोखरा के घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया।
उपनगर स्थित रानी घाट, डोमडीह, जटहवा बाबा स्थान, रामपुर लिटिहां, सोहनपार पोखरा टोला व रामपुर लिटिहां उत्तर में पोखरों के किनारे श्रद्धालु महिलाओं ने पूजन-अर्चन कर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और पति व पुत्र के लंबी उम्र की कामना की। उपनगर के सभी घाटों पर साफ-सफाई के साथ ही जलपान रोशनी व बैठने का बेहतर प्रबंध नगर पंचायत अध्यक्ष सोनमती कुशवाहा ने किया था। रानी पोखरा पर आशीष जायसवाल, उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद, चन्दन जायसवाल, विजय गुप्ता, राजू आदि व्रती महिलाओं के बैठने के इंतजाम समेत व्यवस्था में लगे रहे। यहां आकर्षक गेट लगवाया गया था। उधर क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में भी त्योहार को धूमधाम से मनाया गया। सुरक्षा को लेकर इंस्पेक्टर लल्लन सिंह व थाना पुलिस प्रत्येक घाटों पर मुस्तैद रही।