दो पक्षों में विवाद, फायरिंग
देवरिया: भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम भैया फुलवरिया में रविवार की शाम साढ़े सात बजे दो पक्षों में
By Edited By: Published: Sun, 26 Oct 2014 10:25 PM (IST)Updated: Sun, 26 Oct 2014 10:25 PM (IST)
देवरिया:
भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम भैया फुलवरिया में रविवार की शाम साढ़े सात बजे दो पक्षों में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। उसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने फायर झोंक दिया। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। गोली चलने की जानकारी होने पर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। तब तक फायरिंग करने वाले फरार हो चुके थे। इस मामले अभी तक कोई तहरीर नहीं पड़ी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें