मां भगवती की भक्ति में डूबा नगर
देवरिया: नवरात्र बीतने के बाद भी नगर में मां भगवती की भक्ति का वातावरण है। पंडालों में दुर्गा प्रतिम
देवरिया: नवरात्र बीतने के बाद भी नगर में मां भगवती की भक्ति का वातावरण है। पंडालों में दुर्गा प्रतिमा के साथ नौ दुर्गा की जीवंत झांकियां सजी हैं। मां दुर्गा के जीवंत स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़ रहें हैं।
जायसवाल क्रिकेट क्लब आजाद नगर द्वारा पोस्टआफिस तथा जय मां शक्ति बाल गोपाल दुर्गा पूजा समिति द्वारा जायसवाल धर्मशाला के निकट मां शेरावाली के विविध रूपों को प्रदर्शित करती झांकी सजाई गई। जायसवाल धर्मशाला के पास नौ दुर्गा के साथ पवन सुत हनुमान और महिषासुर की झांकी विहंगम थी। बिजली के कृत्रिम प्रकाश इन जीवंत प्रतिमाओं को भव्यता प्रदान कर रहे थे। इसके अलावा कई पंडालों में रखी दुर्गा प्रतिमाओं की श्रद्धालु पूजा कर रहे हैं। झांकियों को देखने के लिए गुरुवार शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।