शंभू दयाल अध्यक्ष व मोहन बने महामंत्री
देवरिया:
व्यापार मंडल सलेमपुर का चुनाव श्री सरवार महाविद्यालय में गहमा-गहमी के बीच हुआ, जिसमें शंभू दयाल गुप्त को एक बार फिर अध्यक्ष तथा मोहन जायसवाल को महामंत्री चुना गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली के एसएसआइ पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण अग्रवाल, जीवन बरनवाल, हृदय नारायण के निर्देशन में गुरुवार को मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग विद्यालय पर पहुंच गए। गहमा-गहमी को देखते हुए पुलिस ने विद्यालय गेट को बंद कर दिया। सायं चार बजे परिणाम घोषित किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर शंभू दयाल गुप्त को 138 मत मिले। जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंदी विनोद ठठेरा को 83 मत मिले। इसी तरह सुरेश चंद्र गुप्त को 35 व लल्लन वर्मा को 79 मत मिले। जबकि कोषाध्यक्ष के लिए मेराज अब्दुल्ला को 176 मत मिला। उन्हें विजयी घोषित किया गया। महामंत्री पद पर मोहन जायसवाल को 152 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी विजय नीरज जायसवाल को 115 व विजय गुप्त को 67 मत प्राप्त हुआ। इस दौरान संपूर्णानंद गुप्त, कन्हैया जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, मुन्ना यादव, शिवाकांत तिवारी आदि उपस्थित रहे।