संगठन की रीढ़ हैं कार्यकर्ता
देवरिया : जिला कांग्रेस कमेटी के टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को जिला एवं ब्लाक कार्यकारणी की बैठक हुई। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने एवं जनसमस्याओं के निराकरण हेतु रणनीति बनाई गई। गांव-गांव जनसमस्याओं को बिंदुवार चिह्नित कर उनके निस्तारण की पहल करने की बात की गई। बैठक में बड़ी संख्या में नौजवानों की कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्य अतिथि रुद्रपुर विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही सरकार बनती है। बूथस्तर पर कार्यकर्ताओं को खड़ा कर गरीब तबके के लोगों को उनका हक दिलाया जाय। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चाहते हैं कि सबको नेतृत्व मिले एवं सबका विकास हो, इसलिए पार्टी ने सबके लिए दरवाजा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य सिर्फ कांग्रेस करती है, इसलिए कार्यकर्ता जनहित में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यो को बताएं, जिससे दुष्प्रचार कर रहे विरोधी दलों के बारे में अवाम जान सके। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि मैं जनपद में संगठन की मजबूती के लिए बूथ एवं न्याय पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को खड़ा कर जनसमस्याओं को निस्तारण हेतु संघर्ष करूंगा। संचालन महामंत्री प्रवक्ता शाकिर हुसैन ने किया। बैठक को सुयश मणि त्रिपाठी, राम उजागिर, ऋषिकेश मिश्रा, शम्भू सिंह, आनन्द यादव, रामआधार, रामायण राव, कैलाश तिवारी, वरुण राय, महेन्द्र मिश्र, जुलेखा खातून, सुबेदार सिंह, जितेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य विक्कन गिरी, अर्चना गौड, निलेश त्रिपाठी, क्यूम खां, नौशाद खान, सुहेल अंसारी, चन्द्रभूषण सिंह, अखिलेंद्र शाही, दीनानाथ भारती, मुकुंद भाष्कर मणि, नागेंद्र शुक्ला, धर्मेंद्र पांडेय, सत्यप्रकाश मणि, विजय शंकर मिश्र, नागेंद्र सिंह, गंगा सागर गुप्ता, जवाहर बर्नवाल, विनोद जायसवाल, मनोज मणि, दिलीप सिंह दीनू आदि लोग उपस्थित रहे।