Move to Jagran APP

प्रदेश सरकार किसान विरोधी

By Edited By: Published: Mon, 28 Jul 2014 10:32 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2014 10:32 PM (IST)
प्रदेश सरकार किसान विरोधी

जागरण संवाददाता, देवरिया : भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान सभा भी हुई।

loksabha election banner

निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसान मोर्चा के कार्यकर्ता टाउनहाल पर एकत्र हुए। क्षेत्रीय अध्यक्ष केके भट्ट व जिला संयोजक संजय तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। धरना सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि प्रदेश में हत्या, लूट, दुष्कर्म, डकैती की घटनाएं बढ़ गई हैं। किसान बेहाल हैं। खाद-बीज की समस्या बनी हुई है। सरकार समाधान करने में पूरी तरह अक्षम है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है।

डा.मधुसूदन मिश्र ने कहा कि प्रदेश में लूटखसोट मचा हुआ है। मारकंडेय तिवारी ने कहा कि यह प्रदेश सरकार किसान विरोधी काम कर रही है। डा.अंतर्यामी सिंह ने कहा कि सरकार का किसी पर कोई नियंत्रण नही है। विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। इस दौरान दिनेश तिवारी, विश्वनाथ मिश्र, जवाहर मिश्र, राजू मिश्र, अशोक मिश्रा, डा.हरिश्चंद्र, रामअधार गुप्त, यशवीर सिंह, रामदास मिश्र, राधेश्याम शुक्ला, महेश सिंह, अवनेंद्र तिवारी, आदित्य चरण सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनय पांडेय, शैलेंद्र प्रताप शाही, कृपानारायण चतुर्वेदी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.